
जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड हीरो गोविंदा का भी कार्यक्रम है। एल्विस का कार्यक्रम आज यानि 27 सितंबर को है। 28 सितंबर को अंजलि अरोड़ा और 29 सितंबर को गोविंदा का कार्यक्रम है। यहां डांडिया पास की कीमत 800 से 25 हजार तक रखी गई है।
VVIP पास की कीमत 25 हजार है। आयोजन समिति ने इनके साथ फोटो खिंचाने के लिए अलग से 11 हजार चार्ज रखा है। हिंदू संगठन आज एल्विस और अंजली दोनों कलाकारों का पुतला जलाकर विरोध जताया।
तीनों कार्यक्रम अलग-अलग दिन है
नवरात्र के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजन समिति करण घोष एंड पर्पल संग जस्ट डांडिया रास गरबा महोत्सव का आयोजन करा रही है।
निजी होटलों में जिन बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, उनमें फिल्म स्टार गोविंदा, यू-ट्यूबर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विस यादव व अंजली अरोड़ा भी शामिल हैं।
एल्विस यादव का कार्यक्रम शनिवार (27 सितंबर) को होटल पर्पल आर्किड में आयोजित किया गया है। यह पर्पल संग जस्ट डांडिया कार्यक्रम में रायपुर के बैंड और छत्तीसगढ़ के डांस कलाकारों को भी बुलाया गया है।
अंजली अरोड़ा का कार्यक्रम 28 सितंबर को सरगवां पैलेस में आयोजित किया गया है। वहीं, सरगवां पैलेस में 29 सितंबर को गोविंदा का कार्यक्रम है। हिंदुवादी संगठनों ने एल्विस और अंजली दोनों कलाकारों के कार्यक्रम का विरोध किया है और पुतला जलाने की बात कही है।
अश्लीलता फैलाते हैं, नहीं होने देंगे कार्यक्रम
हिंदुवादी संगठनों ने सरगुजा एसपी और कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर एल्विस यादव और अंजली अरोड़ा के कार्यक्रम के विरोध का ऐलान किया है। संगठन से जुड़े युवाओं ने कहा कि दोनों कलाकार सोशल मीडिया में विवादों के कारण चर्चा में रहे हैं।
वे अश्लीलता फैलाते हैं। ऐसे कलाकारों का कार्यक्रम अंबिकापुर में नहीं होने देंगे। डांडिया एवं गरबा का धार्मिक महत्व है और ऐसे अश्लीलता फैलाने वालों का यहां कोई काम नहीं है।
पैसा लौटा दे कार्यक्रम रद्द
होटल पर्पल आर्चिड के संचालक मुकेश अग्रवाल ने इस विरोध पर कहा कि हमने एल्विस को 20 लाख पेमेंट कर दिया है। अगर वो पैसा लौटा दे हम ये कार्यक्रम नहीं होने देंगे। होटल प्रशासन इस बात का विशेष ध्यान रखेगा कि कार्यक्रम में कोई अश्लीलता ना हो।