छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार शख्स की मौत

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार, चन्दन बिरही निवासी किशुन साहू (62) अपने साथी भैय्या राम सोरी (60) के साथ सब्जी लेने बाइक से चिटौद बाजार जा रहा था। इसी दौरान पुट्टू ढाबा के पास पुरूर की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों को गंभीर हालत में धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान किशुन साहू की मौत हो गई। वहीं भैय्या राम सोरी का इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार भैय्या राम के सिर, चेहरे और पैरों समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

मौत हो गई, इसलिए बाकी धाराएं भी जोड़ेंगे

इस मामले में पुरूर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार कंवर ने बताया कि, कार ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल्स एक्ट 184 और बीएनएस की धारा 125(ए), 281 के तहत केस दर्ज किया गया है। किशुन साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसलिए अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

Exit mobile version