छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम भोईनापार के तालाब में शनिवार को एक अधेड़ का शव तैरता मिला

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम भोईनापार के तालाब में शनिवार को एक अधेड़ का शव तैरता मिला। शव को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव मॉर्च्युरी में रखवाया।

भोईनापार की सरपंच श्यामा बाई ने बताया कि, मृतक उनके गांव का नहीं है। संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच होनी चाहिए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि व्यक्ति यहां कैसे पहुंचा। शव मिलने की जानकारी फैलने के बाद आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव पानी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण सड़ने लगा था।

पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा

टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश जारी है। शव को मॉर्च्युरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई। मृतक की उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Exit mobile version