अंबिकापुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध बंदी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से भाग निकला

Chhattisgarh Crimesj अंबिकापुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध बंदी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से भाग निकला। सोमवार सुबह वह सुरक्षाकर्मियों से बताकर बाथरूम जाने के लिए निकला और नहीं लौटा। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर सुरक्षाकर्मियों ने खोजबीन शुरू की तो उसका पता नहीं चला। सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना जेल प्रबंधन को दी। सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मल्हार निवासी मुकेश कांत पिता हर प्रसाद को हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है। सजा के बाद उसे अंबिकापुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। यहां वह लंबे समय से बंद था। 4 अक्टूबर, शनिवार को वह बीमार पड़ा तो उसे जेल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था। उसका इलाज जेल वार्ड में किया जा रहा था। बहाने से भाग निकला बंदी, खोजबीन में जुटी पुलिस

बंदी मुकेश कांत सुरक्षा प्रहरियों को बाथरूम जाना बताकर बैरक से निकला। वह काफी देर तक नहीं लौैटा तो सुरक्षा प्रहरियों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसकी सूचना जेल प्रबंधन को दी गई। जेल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों के साथ जेल प्रहरियों द्वारा बस स्टैंड एवं आसपास के इलाकों में फरार बंदी की पतासाजी की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।

 

भीड़ का फायदा उठाकर भाग बंदी-CSP

अंबिकापुर सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि बंदी मुकेश कांत हॉस्पिटल में भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। जिस समय वह भागा हॉस्पिटल में ओपीडी का समय था एवं लोगों की भीड़ थी। भीड़ की आड़ में ही वह भागने में सफल रहा। आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को बंदी के फरार होने की सूचना दे दी गई है। फरार बंदी की खोजबीन की जा रही है

Exit mobile version