
जब वाहन आया, तो पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी चलती गाड़ी से कूदकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से सुमित पनिका उर्फ दीपक (25), निवासी राजनगर वार्ड नंबर 15, और आनंद पुरी उर्फ वैभव (19), निवासी केल्हारी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अवैध शराब मध्य प्रदेश के डोला से लाई जा रही थी। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र मिश्रा, आरक्षक रमेश पांडे, दिनेश साहू, मोहम्मद आजाद, गणेश और निर्भय नारायण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।