
इनमें से दो स्टेशन पर पहुंच चुकी हैं। इस पर कुली यूनियन का कहना है कि, जब बैटरी गाड़ी स्टेशन पर चलेगी तो उनका 20% बचा काम भी प्रभावित होगा। हालांकि ये भर्तियां बिल्हा, भाटापारा, तिल्दा-नेवरा, भिलाई, भिलाई पावर हाउस, भिलाई नगर और दुर्ग स्टेशन के लिए जारी की गई है।रेलवे की योजना के अनुसार, इन बैटरी गाड़ियों का कॉन्सेप्ट दुर्ग, भाटापारा, तिल्दा और भिलाई स्टेशन पर भी लाया जाएगा। दुर्ग में भी गाड़ियों का विरोध चल रहा है। ऐसे में नई भर्तियों को लेकर भी तनाव उपजता नजर आ रहा है।
कौन कर सकता है आवेदन
- आवेदक की आयु 30 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- पुरुष और महिलाएं दोनों पात्र हैं।
- महिला अभ्यर्थी यदि शारीरिक परीक्षण के समय गर्भवती होंगी तो उन्हें अस्थायी रूप से अयोग्य माना जाएगा। बाद में सरकारी चिकित्सक का फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर पात्रता बहाल की जा सकेगी।
- उम्मीदवार उसी गांव/शहर का निवासी होना चाहिए, जहाँ का स्टेशन है।
शारीरिक सक्षमता मापदंड
- पुरुष उम्मीदवार को 7 मिनट में 1500 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
- महिला उम्मीदवार को 3 मिनट में 400 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
- उम्मीदवार को 40 किलो वजन उठाकर पूरे प्लेटफार्म (लगभग 610 मीटर) की दूरी तय करनी होगी।
जरूरी दस्तावेज
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- पंजीकृत MBBS डॉक्टर द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाणपत्र
- पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र
- स्थायी निवास प्रमाणपत्र
- यदि हो तो अनुभव प्रमाणपत्र (होटल/एयरपोर्ट/बस स्टैंड)
- यदि स्काउट-गाइड, रेलवे कर्मचारी या लाइसेंसधारी कुली का आश्रित हो तो संबंधित प्रमाणपत्र
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन पत्र को सीलबंद लिफाफे में सभी दस्तावेजों के साथ रजिस्टर्ड डाक या स्वयं जाकर जमा किया जा सकता है।
- पता: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रायपुर मंडल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, आरवीएच कॉलोनी, रायपुर (छग)
- अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे तक
- आवेदन पत्र रेलवे की वेबसाइट www.secr.indianrailways.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण निर्देश
- अपूर्ण आवेदन या अधूरे दस्तावेज वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
- डाक में विलंब के लिए रेलवे जिम्मेदार नहीं होगा।
- यह नियुक्ति स्थायी नहीं होगी, केवल लाइसेंस सहायक (कुली) के रूप में काम करने की अनुमति दी जाएगी।
- रेलवे प्रशासन किसी भी समय बिना कारण बताए आवेदन निरस्त करने का अधिकार रखता है।