बिलाईगढ़ क्षेत्र के गगोरीटांडा गांव में एक पोल्ट्री फार्म में अज्ञात व्यक्तियों ने 150 मुर्गियों और 30 बतखों को मार डाला

Chhattisgarh Crimesबिलाईगढ़ क्षेत्र के गगोरीटांडा गांव में एक पोल्ट्री फार्म में अज्ञात व्यक्तियों ने 150 मुर्गियों और 30 बतखों को मार डाला। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिससे फार्म संचालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

पोल्ट्री फार्म संचालक विजय कुमार कमल ने बताया कि वे अपनी आजीविका के लिए यह फार्म चलाते हैं। शुक्रवार रात को दाना खिलाने के बाद वे घर लौट गए थे। शनिवार सुबह जब वे फार्म पहुंचे, तो सभी मुर्गियां और बतखें मृत पड़ी थीं।

दो लाख रुपए का हुआ नुकसान

उन्होंने आशंका जताई है कि गांव के ही कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया है। जिससे उन्हें लगभग दो लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही शासन-प्रशासन से मुआवजे और फार्म की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Exit mobile version