
दूसरी घटना धरमजयगढ़ की है, जहां तालाब में एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान डूगरूपारा निवासी कैलाश सारथी (19) के रूप में हुई है। शरीर पर चोट के निशान हैं, और हत्या की आशंका जताई जा रही है।:पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और धरमजयगढ़ केस में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आंगन में पड़ी मिली पति-पत्नी की लाश
मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया (35 साल) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30 साल) के रूप में हुई है। जो ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा के रहने वाले है। बुधवार सुबह दोनों की खून से सने लाश को परिवार वालों ने देखा तो गांव के कोटवार को सूचना दी।
इसके बाद कोटवार ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। ऐसे में थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी। जहां प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा मिला। फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी
सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। वहीं पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं। फिलहाल हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस आगे की जांच में जूटी हुई है।
रुपए के लेनदेन में हत्या का शक
रुपए लेनदेन के विवाद में हत्या का शक है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी परिवार के ही सदस्य हो सकते हैं। एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। अभी पूछताछ की जा रही है। केस 2
तालाब में मिली युवक की लाश
आज (बुधवार) सुबह चानमारी स्थित डबरी (तालाब) में युवक की लाश देखी गई। मृतक की पहचान डूगरूपारा का रहने वाला कैलाश सारथी 19 वर्ष के रूप में की गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।