बलरामपुर जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वाड्रफनगर विकासखंड में शनिवार को दो पिकअप वाहनों सहित 150 बोरी धान जब्त किया गया। यह कार्रवाई 15 नवंबर से शुरू होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले की गई है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नीरनिधि नंदेहा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई थी। इस टीम में राजस्व, खाद्य और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम ने रघुनाथनगर और मुरकौल क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। कलेक्टर का कहना है कि अवैध धान परिवहन या संग्रहण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन से लगभग 70 बोरी धान बरामद

 

रघुनाथनगर में एक पिकअप वाहन से लगभग 70 बोरी धान बरामद किया गया, जबकि मुरकौल में दूसरे वाहन से 80 बोरी धान जब्त हुआ। वाहन चालकों द्वारा धान परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

 

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले किसी भी प्रकार के अवैध धान परिवहन या संग्रहण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी निगरानी दलों, नोडल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को सतत निगरानी रखने और अवैध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version