सूरजपुर जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। संघ के सभी कर्मचारी अब काम पर लौट आए हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने कलेक्टर से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर काम पर वापसी की सूचना दी।

जिले का आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संघ पिछले कई दिनों से हड़ताल पर था। कर्मचारियों ने बताया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है।

खाद्य अधिकारी संदीप भगत ने बताया कि जिले में धान खरीदी के लिए पहले से ही अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी और धान की खरीदी सुचारू रूप से चल रही थी। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के वापस आने से किसानों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version