
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को बनाते थे निशाना 5 नवंबर से 19 नवंबर 2025 के बीच भिलाई और कुम्हारी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को निशाना बनाकर कई चैन स्नैचिंग की वारदातें हुई थीं। 5 नवंबर को सेक्टर-1 की सड़क 09, 19 नवंबर को सेक्टर-10 की सड़क 12 और सड़क 23, तथा 8 अक्टूबर को प्रियदर्शनीय परिसर में महिलाओं से चैन छीनी गई थी। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने मॉर्निंग पेट्रोलिंग, नाका बंदी, फिक्स प्वाइंट ड्यूटी और सिविल कपड़ों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी थी।
सीसीटीवी फूटेज से संदिग्धों की हुई पहचान सीसीटीवी फुटेज की जांच में संदिग्धों की पहचान होने पर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी, कैपिटल सिटी फेस-2, सड्डू रायपुर में दबिश देकर पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, अब्दुल मुकीम और ज्वाला बैरागी को मेस्ट्रो (CG 07 BJ 5389) और दो एचएफ डिलक्स (CG 04 PY 6315, CG 04 MS 1273) के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ज्वाला बैरागी, जो मूलतः बैरागी मोहल्ला, पावर हाउस भिलाई का निवासी है, ने वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली।
अपनी बहन के घर रायपुर जाता था आरोपी ज्वाला ने बताया कि वह अपनी बहन के घर रायपुर सड्डू आता-जाता था और वहीं से अपने साथियों अब्दुल मुकीम, पुरुषोत्तम और एक नाबालिग के साथ हर सुबह भिलाई क्षेत्र में बाइक बदल-बदलकर घूमता था और मौका मिलते ही चैन स्नैचिंग करता था। इस गैंग ने भिलाई टाउनशीप, सुपेला, कुम्हारी के अलावा रायपुर के फाफाडीह और गंज इलाके में भी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चोरी के चेन खरीदने वाले किरण ज्वेलर्स के संचालक भी गिरफ्तार पुलिस ने जांच के दौरान सोने के गहने खरीदने वाले राम कृष्ण (निवासी नंदिनी रोड, भिलाई), संचालक किरण ज्वेलर्स, मछली मार्केट के पीछे, पावर हाउस को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी की चैन और लॉकेट को राम कृष्ण के पास बेचते थे। आरोपियों से 3 सोने की चैन, 10 सोने के लॉकेट, सोने की पत्ती और 2 बाइक सहित कुल 7 लाख रुपए का माल जब्त किया है।