
जिले का आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संघ पिछले कई दिनों से हड़ताल पर था। कर्मचारियों ने बताया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है।
खाद्य अधिकारी संदीप भगत ने बताया कि जिले में धान खरीदी के लिए पहले से ही अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी और धान की खरीदी सुचारू रूप से चल रही थी। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के वापस आने से किसानों को और अधिक सुविधा मिलेगी।