
पुलिस की जांच में मृतका की पहचान काशीराम नगर निवासी 16 साल की नाबालिग के रूप में हुई है। युवती पार्टियों में केटरिंग का काम करती थी और दो दिन पहले ही घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के पास लाश देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने युवती के परिचितों और परिवारजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा, लेकिन शुरुआती साक्ष्यों से यह स्पष्ट है कि मामला संदिग्ध है और हत्या के एंगल से जांच जारी है।