राजापड़ाव क्षेत्र के विद्युतीकरण कार्य को तत्काल शुरू करने की माँग को लेकर बड़ा आंदोलन तय — प्रशासन को कल सौंपा जाएगा ज्ञापन

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। ब्लॉक के राजापड़ाव क्षेत्र अंतर्गत 8 ग्राम पंचायत भूतबेड़ा, कोचेंगा,कोकड़ी,गरहाडीह,गौरगांव,शोभा,अड़गडी,
गोना के पाराटोला एवं आश्रित ग्राम मे आज भी लोग आज़ादी के 78 वें वर्षों के बाद भी अंधकार में जीवन-यापन कर रहे हैं।
इन पंचायतों के लिए विद्युती करण कार्य की पूर्व में स्वीकृति मिलने के बावजूद वर्ष 2023 में सरकार बदलने के पश्चात कार्य रोक दिया गया है।जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनाँक 23 नवंबर 2025 को ग्राम मोंगराडीह मे आयोजित की गई जिसमें आंदोलन की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई है।क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा, कृषि-सिंचाई, रोजगार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर इसके दुष्प्रभाव स्पष्ट रूप से पड़ रहे हैं और क्षेत्र के विकास को प्रशासनिक उपेक्षा रोक रही है।
*क्षेत्र के लोगो ने दी आंदोलन की चेतावनी*
यदि एक माह के भीतर विद्युतीकरण कार्य पुनः शुरू नहीं किया गया तो NH-130, राजापड़ाव मुख्य मार्ग पर क्षेत्र के हजारों की संख्या में अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा।
इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
*जनभागीदारी की व्यापक अपील*

क्षेत्र के लोगो ने कहा कि हम इस न्यायपूर्ण संघर्ष में जिले के सभी सामाजिक संगठनों, किसानों, मजदूर भाइयों, व्यापारियों और छोटे दुकानदारों, ट्रक/बस/ऑटो/वाहन मालिक संघ,सरकारी व संविदा कर्मचारी संगठन, छात्र एवं युवा साथियों
से सक्रिय सहयोग और पूर्ण समर्थन की अपील करते हैं।
यह आंदोलन किसी व्यक्ति या पार्टी का नहीं,बल्कि हमारे जल–जंगल–जमीन और मूल अधिकारों की लड़ाई है। बैठक का सफल संचालन पूरन मेश्राम एवं आभार रोहन नेताम द्वारा किया गया।

*प्रशासन को कल सौंपा जाएगा ज्ञापन*
सोमवार को मैनपुर SDM को कलेक्टर गरियाबंद के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
क्षेत्र के लोगो ने कहा कि हम जिला प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि ग्रामीणों की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास न किया जाए और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
लोगो ने कहा कि हम न्यायमूलक विकास में विश्वास रखते हैं, लेकिन यदि अधिकार छीनने की कोशिश हुई तो हमारे शांत संघर्ष की ज्वाला को रोकना मुश्किल होगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, जय अंबेडकरवादी युवा संगठन अध्यक्ष पतंग मरकाम, जनपद सदस्य फूलचंद मरकाम, रमूला बाई मरकाम, सरपंच दीनाचंद मरकाम, घनश्याम मरकाम, चिमन नेताम,शंकर नेताम, सरपंच प्रतिनिधि टीकम मरकाम, नरेश नेताम,
सर्व आदिवासी समाज प्रमुख सुनील मरकाम, रामचंद परदे,रोहन नेताम, अजय नेताम, सखाराम मरकाम, महेश सूर्यवंशी,नकुल नागेश, पुरुषोत्तम परदे, रमेश मरकाम, रविंद्र मरकाम, पूरन मेश्राम, दुर्गेश नेताम, दुर्जन मरकाम, पुनाराम नेताम,धन्नू राम,लोकनाथ, गोकुल नेताम, रामदेव मरकाम, बिसरू राम मरकाम, निरंजन नेताम, नंदलाल नागेश, मदन यादव, रामूलाल,बंशी मरकाम, मंगलूराम, संतकुमार नेताम, जैत राम सहित क्षेत्र भर के सैकड़ो ग्रामीण जन शामिल रहे।

Exit mobile version