देवलाल बरिहा शिक्षक का बेटा बना सहायक संचालक 

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर।

मैनपुर निवासी शिक्षक देवलाल बरिहा का सुपुत्र तुकेश कुमार बरिहा ने कडी़ परिश्रम,संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की कठिनतम परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र,समाज व परिवार का नाम रोशन किया है।प्रारंभिक शिक्षा अपने पिताजी के ही स्कूल में पढ़ाई कर देश के प्रतिष्ठित उत्कल विश्वविद्यालय भुवनेश्वर उड़ीसा तक में सफर तय करने वाले तुलेश कुमार बरिहा ने 11 वर्ष की आयु में ही माता-पिता और घर-परिवार से दूर रहकर निरंतर मेहनत,आत्मविश्वास और लगन के बल पर प्रथम प्रयास में ही यह मुकाम हासिल की। जब उन्हें सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग का पद मिलने की जानकारी गाँव वालो को हुई तो कोनारी, चिहरापारा,जाड़ापदर गाँव सहित पूरे मैनपुर क्षेत्र में हर्ष का माहौल बन गया। तुलेश कुमार बरिहा ने बताया कि उन्होंने कुल 6275 अंक अर्जित कर इस पद को हासिल किया है। उनके उपलब्धि पर क्षेत्र के प्रमुख अमृतलाल नागेश,नेहर सिंह नागेश,आरतिक साहू, सोबन यादव,आशीष गुप्ता,आलोक गुप्ता,अनित वर्मा, नियाजी राम,रविशंकर बघेल,केशव मरकाम, रामदेव बघेल ,पिलेश्वर सोरी ओमप्रकाश, गंगाराम मरकाम, नाथूराम मरकाम ,राजू साहू, टीकम सिंह कपिल, मुकेश कपिल भोला जगत, हरचंद ध्रुव, बलराम नागेश सहित क्षेत्रभर के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version