
दरअसल, मंगलवार सुबह पति-पत्नी घर में ही थे। पत्नी रेखा गुप्ता सोफे पर बैठी थी। इसी दौरान पति राजेंद्र गुप्ता ने किसी बात को लेकर पत्नी पर हमला कर दिया। सोफे पर ही पत्नी का गला घोंट दिया। मर्डर करने के बाद घर से सीधे लाभांडी इलाके में रेलवे पटरी पर पहुंचा।
इस दौरान राजेंद्र गुप्ता ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू, तेलीबांधा और खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची। राजेंद्र गुप्ता की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी और बच्चों से बेहद प्यार करता हूं
वहीं पुलिस को राजेंद्र के पास से सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी पत्नी और बच्चों से बेहद प्यार करता हूं। उनके बिना जीवन संभव नहीं है। मैं अपनी बीवी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।
राजेंद्र गुप्ता ने आगे लिखा कि मेरे मरने के बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी परिजनों को सौंपने की बात भी लिखी है। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस की टीम राजेंद्र गुप्ता के घर चंडी नगर पहुंची। इस दौरान पुलिस को राजेंद्र गुप्ता की पत्नी की भी लाश मिली।
परिजनों कौ सौंपी जाएगी पति-पत्नी की डेडबॉडी
खम्हारडीह पुलिस ने रेखा गुप्ता की लाश को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के बारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन बिहार में रहते हैं। बताया जा रहा है कि परिजन जल्द ही रायपुर पहुंचेंगे, जिन्हें पति-पत्नी की डेडबॉडी सौंपी जाएगी। वहीं खम्हारडीह पुलिस का कहना है कि सुसाइड और मर्डर की वजह साफ नहीं हुई है। कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। क्या पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, क्या आत्महत्या और मर्डर के पीछे किसी और की भूमिका है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ करेगी।