*वन भूमि में अतिक्रमण करने वाले दो ग्रामीणों को भेजा जेल

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/गरियाबंद।

उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के वन परिक्षेत्र तौरेंगा बफर के अंतर्गत अड़गडी बीट कक्ष क्रमांक 1111 मे वन अतिक्रमण एवं अवैध तरीके से वृक्षों की गाडलिंग करने वाले अड़गडी निवासी कोमल राम सोरी पिता बृजलाल सोरी जाति गोंड उम्र 38 वर्ष एवं गणेश राम मरकाम पिता बुद्धू राम मरकाम जाति गोंड उम्र 31वर्ष वन अपराध क्रमांक 28/09 18/10/2025 के आरोपी को 9 दिसम्बर 2025 को

माननीय जिला न्यायालय गरियाबंद में रिमांड पेश कर न्यायालयीन वारंट के तहत जेल दाखिला किया गया। ज्ञात हो कि वनक्षेत्र में अवैध कटाई,गाडलिंग,वन अतिक्रमण,वन्य प्राणी तस्करी के खिलाफ लगातार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के उपनिदेशक वरुण जैन एवं एसडीओ जे.पी.दर्रो के मार्ग निर्देशन पर कार्यवाही किया जा रहा है। इस मुहिम में वन परिक्षेत्र अधिकारी तौरेंगा केजू राम कोरचे, डिप्टी रेंजर कपूर चंद बरिहा,फॉरेस्ट गार्ड खिलेश कुमार यादव, सुधांशु वर्मा,सूरज कुमार पात्र,

यज्ञ मालती यादव, बनिता यादव, सुमन सिंह, राजेंद्र नागेश, महेंद्र बघेल, फरसराम सोरी,लखन सोरी, की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version