
पुलिस ने जिन 100 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान की है, वे मोवा, खमतराई, टिकरापारा और उरला थाना क्षेत्र में निवासरत हैं। ये ऑटो चलाने और मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने इन पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही है।
कब से रह रहे हैं, जानकारी अधूरी
दूसरे राज्य के लोग पूछताछ में केवल हाल के एक-दो सालों में रायपुर आने की जानकारी दे पाए। पुलिस को यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग कब से शहर में रह रहे हैं। ज्यादातर ने हाल के वर्षों में आने की बात बताई। तड़के चार बजे से अभियान
एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश में सुबह चार बजे शहर के अलग-अलग इलाकों में छापामार अभियान चलाया गया। सीएसपी रैंक के अधिकारियों ने इस अभियान को लीड किया और बीट वाइज संदेहियों से पूछताछ करने के बाद उनके दस्तावेजों की जांच करने के लिए पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस लाइन में संदेहियों के दस्तावेजों की जांच जारी है।