
आरोप है कि इस दौरान आशीष तांडी नाम के युवक ने राजनीतिक दबाव दिखाते हुए कर्मचारियों से गाली-गलौज की। दस्तावेज छीनने की कोशिश की और टीम की महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया। जाति का दिखाया डर
इस दौरान जूनियर इंजीनियर भावना तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, आरोपी ने जातिगत टिप्पणी और झूठे आरोप लगाकर माफी मांगने का दबाव बनाया। जिससे उन्हें और उनके सहयोगियों को मानसिक रूप से आघात पहुंचा है। उनका कहना है कि इस पूरे विवाद के दौरान किसी भी प्रकार से जातिगत टिप्पणी नहीं की गई है।
थाना टिकरापारा पुलिस ने आवेदन के आधार पर आशीष तांडी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।