नोमेश कुमार देवांगन ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बडे़ पिताजी का मकान ग्राम दोंदेखुर्द में स्थित है। रात में वो उसके घर में आकर सोते हैं। 15 नवंबर 2024 को रात 8 बजे सोने आ गए थे, अगले दिन जब वापस लौटे तो देखा कि घर पर चोरी हो गई थी। घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
जेवर भी बरामद
इस मामले में पुलिस ने आसपास खोजबीन शुरू की। जिसके बाद विधानसभा निवासी तरुण कुमार जोशी को पतासाजी कर पकड़ा गया। सबूतों के आधार पर तरुण कुमार जोशी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी के कब्जे से 12.5 ग्राम (सवा तोला) सोने और 40 तोला चांदी के जेवरात (कीमत लगभग 2 लाख रुपए) जब्त किया गया।