
परिजनों ने बताया कि 21-22 दिसंबर को दुर्गा हरि बिना घर में किसी को कुछ बताए निकली और वापस नहीं लौटी। उसकी खोजबीन में पति ने ससुराल नमनाकला में भी फोन किया, लेकिन उन्होंने बताया कि दुर्गा मायके नहीं आई है।
29 दिसंबर 2025 की शाम दुर्गा हरि शराब पीकर घर पहुंची। धन्नू हरि ने ससुराल में फोन कर जानकारी दी कि दुर्गा लौट आई है। रात में उसके एक सप्ताह तक गायब रहने एवं शराब पीने को लेकर विवाद हुआ तो पति धन्नू हरि एवं बेटी सोनामती ने मिलकर दुर्गा हरि की बेदम पिटाई कर दी। मारपीट में वह बेहोश हो गई।
हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत
मारपीट के बाद घायल दुर्गा हरि घर में ही पड़ी रही। परिजनों ने उसका इलाज नहीं कराया। 30 दिसंबर को परिजन उसे लेकर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में पति धन्नू हरि एवं बेटी सोनामती के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया।
एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।