
जानकारी के अनुसार, शुभम बीती रात करीब 11 बजे से अपने कमरे से निकला था। अगले दिन जब अन्य मजदूरों ने उसकी आसपास तलाश की। तभी पास के ही निर्माणाधीन मकान के पास शुभम की लाश पड़ी मिली, जिसे देखकर साथी घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। CCTV फुटेज से जांच में जुटी पुलिस
घटना की खबर मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। शव पर चोट के निशान होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
दोस्तों से भी पूछताछ
इधर, घटना की सूचना मिलते ही झारखंड से परिजन रायपुर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि शुभम का किसी से कोई विवाद नहीं था और इस तरह उसकी मौत स्वाभाविक नहीं लगती। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
विधानसभा थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और शुभम के साथ काम करने वाले साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।