जानकारी के मुताबिक, आरोपी धनेश्वर बघेल नगरनार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मार्च 2025 को बोधघाट थाना इलाके की एक नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोस्ती प्यार में बदली। फिर युवक शादी करूंगा कहकर इसे 5 जून को गांव से भगाकर अपने साथ ले गया।
परिजनों के दर्ज करवाई FIR
वहीं नाबालिग के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बोधघाट थाना में FIR भी दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। पुलिस को पता चला कि युवक धनेश्वर बघेल इसे हैदराबाद लेकर गया है। पुलिस ने वहां के लोकेशन का पता लगाया। जानकारी मिली कि युवक वहां एक लकड़ी की फैक्ट्री में इसे रखा है।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
जिसके बाद SP शलभ सिन्हा ने जवानों की एक टीम गठित की। टीम को हैदराबाद भेजा, जहां से युवक को पकड़ा गया। नाबालिग को भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने उसके साथ रेप होना बताया है। युवक की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया गया है।