नोएडा में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन की 54वीं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में कोंडागांव की लेखा नेताम ने स्वर्ण पदक जीता

Chhattisgarh Crimesनोएडा में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन की 54वीं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में कोंडागांव की लेखा नेताम ने स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 16 से 20 जुलाई 2025 तक चलेगी।

बदांपारा, कोंडागांव की रहने वाली लेखा ने 52 किलो भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा की। उन्होंने यह सफलता 41वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्रशिक्षण से हासिल की। कोच उदय सिंह यादव और नारायण सोरेन ने उन्हें तैयार किया।

आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक संजीव रोलबा, 41वीं वाहिनी के सेनानी नरेंद्र सिंह और जिला प्रशासन ने लेखा और उनके ट्रेनर को बधाई दी है। यह जीत नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

41वीं वाहिनी के प्रशिक्षण कार्यक्रम से साबित हुआ है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि भविष्य में जिले से और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

Exit mobile version