
प्रदेश में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। 26 जनवरी 2026 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (सिस्टम) उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, हालांकि इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ पर सीमित रहने की संभावना है।
रायपुर में 25 जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाया रहा। दिन में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के कुछ जगहों पर भी सुबह-शाम धुंध छाई रहेगी।