
उन्हें बताया गया कि, जमीन एफएम ग्रुप के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिसे संचालक मुर्तजा हुसैन के नाम पर होने का दावा किया गया। रविकांत ने इसमें से 940 वर्गफुट जमीन खरीदने के लिए शोहेल मुर्तजा के साथ एग्रीमेंट किया। रविकांत शर्मा ने अपनी पत्नी सरस्वती शर्मा के नाम पर जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था। इस दौरान 18 अक्टूबर 2023 को 50 हजार रुपए कैश दिया। जिसके बाद उन्होंने शोहेल मुर्तजा को नगद और चेक से किश्तों में कुल 13 लाख 50 हजार रुपए दिए।
बाकी राशि 2 लाख 75 हजार रुपए को दिसंबर 2023 तक जमीन की रजिस्ट्री के समय देने की बात कही गई। शोहेल मुर्तजा के साथ वसामा आसमी, नंदन साहू, मोहम्मद अनीस कादरी भी एग्रीमेंट में सहभागी बने। लेकिन, पैसे लेने के बाद न तो उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे लौटाए।
बार-बार घूमाने के बाद थमा दिया फर्जी चेक
रविकांत शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि शोहेल मुर्तजा सहित अन्य ने एग्रीमेंट कैंसिल कर दिया। जिसके बाद उसे पैसा लौटाने के लिए बार-बार घूमाते रहे। आखिरकार शोहेल मुर्तजा के जरिए एफएम ग्रुप के मालिक ने मुर्तजा हुसैन ने 5 लाख 50 हजार रुपए का चेक थमा दिया गया।
वहीं, 8 लाख 50 हजार रुपए को भी जल्द लौटाने का भरोसा दिलाया गया। लेकिन, उसका चेक भी फर्जी निकला और बाउंस हो गया। बाद में उसने हर महीने एक लाख रुपए देने का दावा किया। लेकिन, वो भी नहीं दिया गया।