
गैंगरेप के 4 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य 2 आरोपियों ने सरेंडर किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण दोनों आरोपियों ने अंततः अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
पूछताछ के बाद हर पहलु से होगी जांच
इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। आज दो और आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद गैंगरेप मामले के सभी छह आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस अब कोर्ट से रिमांड लेने की तैयारी कर रही है ताकि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा सके और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।