*बिलासपुर रेल्वे जोन (SECR) के माननीय महाप्रबंधक को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सौंपा ज्ञाप

Chhattisgarh Crimes *बिलासपुर (छत्तीसगढ़):*

 

आज दिनांक: 13-02-2026 को लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) द्वारा बिलासपुर रेल्वे जोन के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश जी को एक ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ से गुजर रहे यात्रियों एवं छत्तीसगढ़ के यात्रियों हेतु विभिन्न मांगों को रख सुविधा सुनिश्चित करने की मांग रखा गया जिसमें:-

 

1) छत्तीसगढ़ के सभी मुख्य रेल्वे स्टेशन में “प्राथमिक उपचार केंद्र”

 

2) छत्तीसगढ़ से विंध्य क्षेत्र के लिए उपलब्ध ट्रेन जो बिलासपुर से संचालित हैं, उसे दुर्ग से शुरू कर रायपुर होते हुए परिचालन हेतु निवेदन |

 

3) ट्रेन क्रमांक: 18236/18235 (बिलासपुर-भोपाल) में ए.सी कोच लगाने की मांग रखा गया |

 

प्रतिनिधि मंडल में श्री शरत पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, लोजपा(रा), श्री पप्पू कौशिक, जिलाध्यक्ष, बिलासपुर, श्री राज कशवाहा शामिल थे |

Exit mobile version