
दरअसल, झपरा गांव में गुना राम (58) और बंधनी बाईं (50) मजदूरी करते थे। लेकिन गुना राम बंधनी के करैक्टर पर शक करता था। आए दिन दंपती में विवाद होता था। इसी बीच 12 फरवरी की शाम ग्राम झपरा लातापानी के घने जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
शव पर गंभीर चोट और खरोंच के निशान थे
महिला के शरीर पर गंभीर चोट और खरोंच के निशान थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने महिला की मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया।
ऐसे में पुलिस ने जांच तेज की और महिला की पहचान बंधनी के रूप में हुई। पुलिस ने पति गुना राम को हिरासत में लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने कोशिश करने लगा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किया। बाजार गई, रात में घर नहीं लौटी इसलिए मारा
आरोपी ने बताया कि पत्नी के घर से बाहर जाने और कई दिनों तक वापस नहीं आने को लेकर चरित्र शंका करता था। बुधवार (11 फरवरी) को वह बलरामपुर बाजार गई थी और रात में घर नहीं लौटी। अगले दिन गुरुवार (12 फरवरी) को जब वह घर आई तो पति नाराज हो गया।
बांस के डंडे पीटा, मौत के बाद फंदे पर लटकाया
विवाद के बाद पति ने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिराया। फिर बांस के डंडे, हाथ और पैर से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद साथी लखन कुम्हरिया (50) के साथ वह शव को जंगल में गया और फंदे पर लटका दिया।