
टक्कर इतनी भीषण थी कि इंजीनियर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ पल के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पिकअप से घायल इंजीनियर को अस्पताल पहुंचाया
राहगीरों ने तत्काल एक छोटी पिकअप वाहन को रुकवाया और घायल इंजीनियर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
डॉक्टरों के अनुसार इंजीनियर की हालत अभी गंभीर है। इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान कर ली जाएगी।