
जिस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। शुभम गाली-गलौज करने लगा। जिस पर अमन से गाली देने से मना किया। विवाद बढ़ने पर शुभम ने अपने पास रखे चाकू से अमन पर हमला कर दिया। चाकूबाजी के बाद का वीडियो भी सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला ?
गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। भाठागांव निवासी अमन प्रधान अपने एक दोस्त से मिलने अशोक नगर गया था। दोस्त से मिलकर लौटते समय अशोक नगर में बाइक सवार शुभम पटले ने उसे कट मारते हुए अपनी बाइक आगे निकाल ली।
अमन ने आरोपी को सही तरीके से बाइक चलाने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पास में रखे चाकू से अमन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में अमन के गाल, सीने और जांघ पर चोट आई। मौके पर पहुंची, घायल को पहुंचाया अस्पताल
घायल अवस्था में अमन ने अपने दोस्तों और पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी शुभम को हिरासत में लिया।
पुलिस बोली- आरोपी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई
थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर ने बताया कि अमन प्रधान की शिकायत पर आरोपी शुभम पटले को हिरासत में लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है