बिलासपुर में होटल व्यवसायी महिला से 2 लाख रुपए की ठगी की गई

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में होटल व्यवसायी महिला से 2 लाख रुपए की ठगी की गई है। होटल में काम करने वाले पुराने कर्मचारी ने शेयर मार्केट में निवेश इन्वेस्टमेंट करने पर डबल मुनाफा झांसा दिया। पैसे मिलते ही कर्मचारी फरार हो गया। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, तारबाहर निवासी अंजना फ्रांसिस होटल संचालित करती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गोविंद कुमार, निवासी फाफाडीह रायपुर, पिछले कुछ महीनों से उनके होटल में काम कर रहा था और वहीं रह रहा था।

 

इस दौरान उसने विश्वास जीतकर शेयर मार्केट में निवेश करने पर दोगुना लाभ होने का लालच दिया। चार किश्तों में उसने 2 लाख रुपए लिए। पैसे शेयर मार्केट में डूब गए। उसने पैसे लौटाने की बात कही। लेकिन उसे पैसे नहीं लौटाए। 50-50 हजार 4 बार दिए

 

अंजना ने पुलिस को बताया कि गोविंद कुमार ने 17 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपए ले लिए। उसने कहा था कि यह रकम शेयर मार्केट में निवेश कर दी गई है और जल्द ही मुनाफा मिलेगा।

 

अंजना के अनुसार, 10 सितंबर को गोविंद कुमार अचानक तड़के करीब 3 बजे अपना सामान समेटकर फरार हो गया। इसके बाद उससे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया और किसी कॉल का जवाब नहीं दिया।

 

घटना के बाद अंजना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पत्नी से व्हाट्सएप कॉल पर हुई बातचीत

 

होटल व्यवसायी महिला ने बताया कि उन्होंने गोविंद की पत्नी भारती से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया। बातचीत के दौरान भारती ने स्वीकार किया कि उसके पति ने पैसे लेकर शेयर मार्केट में निवेश किया था। भारती ने बताया कि निवेश में घाटा हो गया है। उसने राशि धीरे-धीरे किश्तों में लौटाने का आश्वासन भी दिया। लेकिन पिछले दो-तीन महीनों से भारती ने भी फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार संपर्क न होने से परेशान होकर होटल व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 

फिलहाल, पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Exit mobile version