
जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि अफीम की खेती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम अपने खेत को देखने पहुंचे थे। झिंझरी गांव में प्रीतिबाला ताम्रकर और मधुबाला ताम्रकर के खेत में कुछ राजस्थानी लोग चोरी-छिपे अफीम की खेती कर रहे थे।
पुलिस ने विनायक ताम्रकर से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि जमीन अधिया (आधी फसल का बंटवारा) में खेती के लिए दी गई थी और उन्हें अफीम की खेती की जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के कारण वे अपने खेत में बिना अनुमति किसी को आने नहीं देते।