
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक पिज्जा आउटलेट में ऑर्डर मिलने में देरी को लेकर ग्राहक ने जमकर हंगामा कर दिया। गुस्से में उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और ऑर्डर लेने वाले मॉनिटर को तोड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। नेहरू नगर स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट के मैनेजर ढाकेश्वर कुमार (38) के मुताबिक गुरुवार रात ड्यूटी के दौरान नरेंद्र मानिकपुरी नाम का ग्राहक आउटलेट पहुंचा और ऑर्डर दिया। ऑर्डर मिलने में देरी होने पर वह भड़क गया। इस दौरान उसने काउंटर पर मौजूद अन्य कर्मचारियों से भी विवाद किया और गुस्से में आकर मॉनिटर तोड़ दिया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।