प्रधानमंत्री घटिया सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन गांव गांव बैठक की दौर 

पूरन मेश्राम/मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड मे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणो मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जनमन योजना के तहत कमार बहुल्य ग्रामो तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमे गुणवत्ता पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत क्षेत्र के ग्रामीणो द्वारा बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव से भी किया गया है। जनक ध्रुव ने जल्द ही सड़क निरीक्षण करने की बात कही है। वही घटिया सड़क निर्माण को लेकर ब्लाॅक कांग्रेस मैनपुर द्वारा एक सप्ताह पूर्व मैनपुर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन भी सौपा जा चुका है। और आंदोलन करने की चेतावनी दिया गया है। आज ब्लाॅक कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव,महामंत्री गेंदु यादव एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो ने सड़क निर्माण किये गये कई ग्रामो मे बैठक लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार किया है। जल्द ही कांग्रेस द्वारा घटिया सड़क निर्माण को लेकर आंदोलन किया जायेगा और इसकी तैयारी की जा रही है। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदु नेगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जनमन योजना अंतर्गत कमार आदिवासी बाहुल्य ग्रामो तक डामरीकरण सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी गुणवत्ता बेहद खराब है।सड़क निर्माण होते ही सड़क उखड़ने लगा है,ग्रामीणो द्वारा लगातार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग के अफसरो द्वारा मनमानी किया जा रहा है। और ठेकेदार से मिलीभगत कर घटिया सड़क निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। कांग्रेस नेताओ ने बताया अभी गांव -गांव बैठक का दौर जारी है। जल्द ही घटिया सड़क पोल खोल अभियान के तहत मैनपुर से गरियाबंद जिला मुख्यालय तक उग्र आंदोलन किया जायेगा।

Exit mobile version