क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज (22 अप्रैल) अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे

Chhattisgarh Crimesक्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज (22 अप्रैल) अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे दंतेवाड़ा के छिंदनार जाएंगे, जहां आदिवासी बच्चों और खेल में रुचि रखने वाले बच्चों से मुलाकात करेंगे। इनके साथ वे क्रिकेट भी खेलेंगे। कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चे सुबह 9 बजे से पहुंच गए हैं। आरोप है कि भीषण गर्मी में बच्चों को अलग-अलग गांव से ठुसकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। टीचर ने बताया कि एक बस में 100 से ज्यादा बच्चों को बैठाकर लाया गया। जबकि बस 100 सीटर है दंतेवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने कहा कि, स्कूली बच्चों को सचिन तेंदुलकर के कार्यक्रम में लाया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि इतनी भीषण गर्मी में लंबी दूरी तय करवा कर बस में ठूंस-ठूंसकर क्यों ला रहे? तो उन्होंने कहा कि मैं एक VC में हूं बाद में बात करता हूं।

 

सीएम साय का दौरा रद्द

 

जानकारी के मुताबिक, सचिन का टोटल 3 जगह कार्यक्रम तय था, लेकिन गीदम ऑडिटोरियम में शिक्षकों-बच्चों से मुलाकात और पनेड़ा क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन दौरा रद्द हो गया है।

 

सचिन तेंदुलकर के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आने वाले थे, लेकिन किसी कारण से उनका दौरा कैंसिल हो गया है। बता दें कि मांदेशी फाउंडेशन और जिला प्रशासन का यह संयुक्त कार्यक्रम है। मास्टर-ब्लास्टर के दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।