छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। यहां मुकेश प्लास्टिक की होलसेल शॉप है। जहां लाखों रुपए के प्लास्टिक के सामानों और पटाखों का भंडारण है। 1 घंटे के अंदर आग ने 2 मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। दुकान से सटे घर में भी आग लग गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। प्लास्टिक सामान जलने के बाद आग से पटाखे जलने लगे, जिससे लगातार धमाके हो रहे थे। 10KM दूर से धुंए का गुबार दिख रहा है।

 

4 फायर ब्रिगेड की टीम ने 25 टैंकर पानी डाला है, लेकिन आग लगातार फैल रही है। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि जनहानि नहीं हुई है। आसपास के घरों को खाली कर दिया गया है। अगले 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया जाएगा।

 

वहीं निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि ये प्रशासन की लापरवाही है। रिहायशी इलाके में ज्वलनशील पदार्थ रखना बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। इस पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शहर की जितनी भी गलियां है, इसमें फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकती। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करूंगा की वे रोड का चौड़ीकरण करने दें।

Exit mobile version