छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के शिशुपाल पर्वत से कूदकर प्रेमी जोड़े ने जान दे दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के शिशुपाल पर्वत से कूदकर प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। सरायपाली क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत पर रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक और एक नाबालिग युवती ने पहाड़ से कूदकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान बारीकपाली निवासी डिलेश्वर साव के रूप में हुई है। उसके साथ जिस युवती की लाश मिली है वो नाबालिग है। मौके पर पहुंची बलौदा थाना पुलिस ने बताया कि मिले सबूतों और स्थानीय इनपुट के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

 

आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विरोध या सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने सुसाइड करने का कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

 

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बलौदा पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से जांच कर रहे हैं। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

 

खूनी बन रही पर्वत की ऊंचाइयां

 

शिशुपाल पर्वत पर यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोग यहां से कूदकर जान दे चुके हैं। ऐसे में ये पर्यटन स्थल अपने सुन्दर नजरों के अलावा सुसाइड पॉइंट में तब्दील होता जा रहा है। बावजूद इसके, प्रशासन और वन विभाग की नींद नहीं टूट रही है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है।

 

वसूली जारी, सुरक्षा नदारद

 

घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पर्यटन के नाम पर प्रशासन प्रति व्यक्ति 20-20 रूपए तो वसूल रहा है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहाँ जीरो अरेंजमेंट है।