अंबिकापुर के महामाया पहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई फिर शुरू हो गई

Chhattisgarh Crimesअंबिकापुर के महामाया पहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम बुलडोजर के साथ महामाया पहाड़ के डबरीपानी क्षेत्र पहुंची, जहां मकानों को ढहाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। हालांकि कुछ अतिक्रमणकारियों ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है, इसलिए उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया है। रिजर्व फॉरेस्ट के रूप में चिन्हित महामाया पहाड़ के कक्ष क्रमांक 2581 और 2582 में वन विभाग ने 157 लोगों को मार्च 2026 में अवैध कब्जा हटाने का अंतिम नोटिस जारी किया था। नोटिस की अवधि 27 मार्च को समाप्त हो गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिकायत की थी। इसके बाद शुक्रवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई डबरीपानी से शुरू की गई है। यहां के 54 लोगों को अंतिम बेदखली का नोटिस जारी किया गया था। कुछ अतिक्रमणकारियों ने अंतिम बेदखली का नोटिस जारी होने के बाद हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है।

 

गुरुवार रात वन विभाग के कर्मचारी डबरीपानी पहुंचे और घरों को खाली करने का नोटिस चस्पा किया। शुक्रवार सुबह फारेस्ट एसडीओ श्वेता कम्बोज के नेतृत्व में वन विभाग और पुलिस जवानों का अमला बुलडोजर लेकर डबरीपानी पहुंचा और कार्रवाई शुरू की गई।

Exit mobile version