बिलासपुर में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देशों के बावजूद खाद विक्रय में अनियमितताएं सामने आ रही

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देशों के बावजूद खाद विक्रय में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने जांच की, जिसमें रतनपुर की एक दुकान से 180 क्विंटल अमानक खाद जब्त की गई। कृषि विभाग की टीम ने सेवा सहकारी समिति चपोरा, महेश्वरी कृषि केंद्र रतनपुर, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर, सेवा सहकारी समिति रतनपुर और उन्नत कृषि सेवा केंद्र रतनपुर की जांच की। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में अभिलेखों और भंडारण संबंधी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद संबंधित संस्थाओं और विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कृषि विभाग की चेतावनी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर में लगभग 180 क्विंटल अमानक उर्वरक एनपीके 20:20:0:13 भंडारित पाया गया। इस मात्रा के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कृषि विभाग के उप संचालक पीडी हथेश्वर ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ताहीन या अमानक कृषि आदानों के विक्रय पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version