बलौदाबाजार के लवन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesबलौदाबाजार के लवन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10.204 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पल्सर बाइक का इस्तेमाल कर गांजे की तस्करी और बिक्री कर रहे थे। दरअसल, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मेन रोड लवन में घेराबंदी की और लखन वर्मा (25) और मुकेश कुमार ध्रुव (23) को रोका। ये दोनों ग्राम छांछी, थाना कसडोल के निवासी हैं और बाइक पर सवार होकर ग्राहकों की तलाश कर रहे थे।

 

संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उनके पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का विधिवत तौल करने पर उसका वजन 10.204 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए है।

 

पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक (नंबर CG11 AX 9159) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना लवन में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

Exit mobile version