छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों खाकी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के बीच शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। इंस्टाग्राम पर एक युवक ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ वीडियो बनाया है। जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कह रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि, इस संवेदनशील मामले पर दुर्ग पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।