हमर बर घलो सड़क बना देव साय सरकार” क्षेत्र के मदिराप्रेमियों ने की विष्णुदेव सरकार से मांग

Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। एक तरफ राज्य सरकार द्वारा राज्य के भीतर देसी एवं विदेशी मदिरा दुकान का संचालन किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर मदिरा दुकान तक सुविधा उपलब्ध नहीं होने के चलते मदिरा प्रेमियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मदिरा प्रेमियों द्वारा मदिरापान कर राज्य की अर्थव्यवस्था में बड़े भागीदार बनते हैं। ऐसे में कई जगहों पर मदिरा दुकान तक पक्की पहुंच मार्ग नहीं होने के कारण मदिराप्रेमियों में घोर निराशा भी देखी जा रही है।

Chhattisgarh Crimesब्लॉक मुख्यालय मैनपुर अंतर्गत देसी एवं विदेशी मदिरा दुकान जो की राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 सी से लगभग 500 मी.की दूरी पर है। ऐसे में मदिरा प्रेमियों को कच्ची मार्ग से होते हुए मदिरा दुकान तक पहुंचना पड़ता है। कच्ची मार्ग होने के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और इन गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो हो जाता है, ऐसे में मदिराप्रेमियों को मदिरा दुकान तक पहुंचने के लिए भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

500 मीटर की कच्ची मार्ग और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे कई मदिरा प्रेमी हो चुके हैं घायल:

क्षेत्र के मदिराप्रेमियों ने चर्चा में बताया कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग 130 सी से सरकारी देसी एवं विदेशी मदिरा दुकान तक पक्की सड़क की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। राष्ट्रीय राज्यमार्ग से कच्चे मार्ग से होते हुए मदिरा दुकान तक पहुंचते हैं। वर्तमान की कच्ची मार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और इन गड्ढों में बारिश का पानी भी जमा हो गया है। ऐसे में कई हमारे मदीरा प्रेमी इन गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। हमें मदिरा दुकान तक पहुंचने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। जिस तरह सरकार द्वारा मदिरा का संचालन किया जा रहा है, उसी तरीके से मदिरा दुकान तक भी पहुंच मार्ग की सुगम व्यवस्था की जानी चाहिए।