युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। तहसील मुख्यालय स्थित युवा मंच मैनपुर गणेश उत्सव समिति द्वारा आज गुरूवार को भव्य महाभंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में नगर व आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश का प्रसाद ग्रहण किया।
युवा मंच के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी महाभंडारे में गर्म-गर्म पूड़ियां, स्वादिष्ट सब्जी और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व पकवानों का बनाया गया था दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने कतारबद्ध होकर बड़े ही प्रेम और श्रद्धा से प्रसाद पाया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष चिरंजीव साहू, रजनिश गुप्ता, गिरिश नागेश, गुमान पटेल, हरिश्वर पटेल, राहुल यादव, प्रदीप पटेल, चिरंजीव पटेल, मनीष श्रीवास्तव, मनीष पटेल, पोखराज निषाद, खेमसिंह पटेल, मुरहा यादव, शुभम सेन, ऋषि दास, रोहन साहू, दुष्यंत पटेल, भीखम यादव, सुनील, पीयुष, आशीष गुप्ता, विक्की गुप्ता, अमितेष गुप्ता, पप्पू पटेल, चिराग पटेल ने बताया कि भगवान श्री गणेश की कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समिति के युवाओं ने बढ़-चढ़कर निस्वार्थ भाव से सेवा की और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा। ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच श्रीमति हनिता नायक एवं स्थानीय लोगो और श्रद्धालुओं ने युवा मंच मैनपुर के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। अंत में आरती और गणपति बप्पा के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।