छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी ने धान खरीदी केंद्र की खिड़की को तोड़ दिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी ने धान खरीदी केंद्र की खिड़की को तोड़ दिया। अंदर रखे 4 बोरे धान को निकालकर कुछ खाया और कुछ फैला दिया। सुबह विभागीय अमला नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात को एक अकेला दंतैल हाथी जंगल से निकलकर बंगुरसिया बस्ती के करीब पहुंच गया। हाथी धान खरीदी केंद्र में घुस गया और यहां एक कमरे में खिड़की के पास धान रखा हुआ था। जिसे खाने के लिए उसने खिड़की को अपने सूंड से उखाड़ दिया।

इसके बाद 4 बोरी धान को बाहर निकलकर उसने कुछ को खाया और बाकी फैला दिया। रात में इसकी जानकारी वन अमला और ग्रामीणों को लग चुकी थी। ऐसे में हाथी को भगाने के लिए ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया। देर रात ही हाथी जंगल की ओर लौट गया। नुकसान का आकलन करने में वन अमला की टीम लगी हुई है।

हर दिन सड़क पर आ रहा

बताया जा रहा है कि, हाथी हर दिन दोपहर के समय सड़क पर आता-जाता है और पत्ते खाने लगता है। ऐसे में वनकर्मी दोनों ओर से आने गाड़ियों को रोक देते हैं। ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो।

मूवमेंट पर रख रहे नजर

रायगढ़ रेंजर लीला पटेल ने बताया कि, रात में हाथी ने धान खरीदी केंद्र नुकसान पहुंचाया है। जिसका आकलन किया जा रहा है। वहीं बंगुरसिया के जंगल में सिंगल हाथी के अलावा अन्य दल भी है। जिस पर हाथी मित्रदल और वनकर्मियों की टीम उनके मूवमेंट पर लगातार नजर रख रही है।

Exit mobile version