मामला लवन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है एक परिवार खलिहान की भूमि में मिट्टी भराई का काम कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी परिवार ने जमीन पर अपना स्वामित्व बताते हुए विरोध किया। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी परिवार ने लाठी, डंडे और फावड़े से हमला कर दिया।
इस हमले में एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। घटना बुधवार 4 जून की है। एक ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक युवक की हालत गंभीर
वीडियो में हमलावर परिवार लाठी-डंडों से हमला करता दिख रहा है। सभी घायलों को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया। एक गंभीर घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।
कब्जा किए जमीन पर डाल रहे थे मिट्टी
बुधवार को संतराम वर्मा और उसका परिवार सुखदेव वर्मा, त्रिदेव वर्मा, पुन्नी बाई, अनुपा बाई कब्जा किए जमीन पर मिट्टी डाल रहे थे। इसी बीच पड़ोस का खिलेश्वर वर्मा जिसके घर के सामने कब्जा हुआ है वह अपने पास परिवार के राम कुमार वर्मा, पत्नी सरोज वर्मा, भाई कुशल वर्मा वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे।
5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
लवन थाना प्रभारी अमित पाटले ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तीन पुरुष और दो महिला हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खिलेश्वर वर्मा और उसकी पत्नी सरोज को पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जबकि राम कुमार और कुशल वर्मा घायल हैं जिसका बलौदा बाजार जिला अस्पताल में भर्ती है।
वही दूसरा पक्ष में संत राम वर्मा, सुखदेव वर्मा, त्रिदेव वर्मा पुन्नी बाई, अनूपा बाई के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया गया है। सुखदेव, अनूपा, त्रिदेव घायल है जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।