कोचिंग सेंटर के संचालक ने फंसाया
जानकारी के मुताबिक, चिरमिरी अंतर्गत गोदरीपारा निवासी सुनील कुमार चौरसिया (62 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वे वर्ष 2022 में अपनी बेटी कौशिकी चौरसिया का MBBS में एडमिशन कराना चाह रहे थे।
उनका संपर्क पाम करियर कंसलटेशन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक प्रिंस कुमार से हुआ। प्रिंस कुमार ने आश्वस्त किया कि वह कौशिकी चौरसिया का एडमिशन MBBS में करा देगा। इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
किस्तों में दिए रुपए, नहीं हुआ एडमिशन
सुनील कुमार चौरसिया ने बताया कि एडमिशन कराने का आश्वासन मिलने पर उन्होंने स्वयं और पत्नी गायत्री चौरसिया के खातों से चेक के माध्यम से 4 अगस्त 2022 से 26 अप्रैल 2023 के बीच कुल 21 लाख 80 हजार रुपए दे दिया। प्रिंस कुमार पैसे लेने के बाद MBBS में एडमिशन नहीं करा सका तो सुनील चौरसिया ने पैसे वापस मांगे।वापसी के लिए चेक दिया, खाते में रकम नहीं
सुनील कुमार चौरसिया को प्रिंस कुमार ने दुर्ग बुलाकर राशि वापस करने का आश्वासन दिया और 8 लाख 50 हजार रुपए का चेक दिया। प्रिंस कुमार ने कहा कि खाते में पैसे आएंगे तो वह चेक लगाने के लिए बोल देगा। अब तक प्रिंस कुमार ने चेक लगाने के लिए नहीं कहा। उसके बैंक खाते में पैसे नहीं हैं।
इसकी शिकायत सुनील कुमार चौरसिया ने थाने में की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में प्रिंस कुमार के खिलाफ धारा 420 का अपराध दर्ज किया है। चिरमिरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।