
आपको बता दे,कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर पश्चिम जोन के सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में पिछले एक सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान थाना आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, टिकरापारा, राजेंद्र नगर और मुजगहन थाना क्षेत्र के लंबे समय से फरार वारंटियों की तलाश कर तामीली की गई।
अब पढ़े किन थानाक्षेत्र से कितने आरोपी पकड़े गए
| थाना | कार्रवाई |
| टिकरापारा | 38 |
| कबीर नगर | 17 |
| राजेंद्र नगर | 19 |
| डीडी नगर | 15 |
| आमानाका | 14 |
| आजाद चौक | 20 |
| पुरानी बस्ती | 17 |
| सरस्वती नगर | 16 |
| मुजगहन | 6 |
इन केसों में वारंटी थे आरोपी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये वारंटी चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में लंबे समय से फरार थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।