
परिजनों ने बताया कि दयालु राम अपने दामाद बिसाहू राम पारधी के घर आए थे और शाम को कुर्री की झाड़ियों व पहाड़ी की ओर निकले थे। उनकी पहचान कपड़ों के आधार पर की गई। प्रथम दृष्टया जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है।
कोरर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी कोरर, भुनेश्वर लाल सुरोंजिया ने बताया कि उन्हें कल शाम थाने से सूचना मिली थी। इसके बाद स्टाफ को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां से व्यक्ति का सिर बरामद किया गया।
सुरोंजिया ने आगे बताया कि आज सुबह पुलिस और वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण करेगी ताकि घटना की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।