
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम के खिलाफ नारेबाजी की।
टैन कैफे में बैठक का आरोप
NSUI का आरोप है कि रायपुर के टैन कैफे में नकली दवाओं के कारोबारी के साथ संजय नेताम की बैठक कैमरे में कैद हुई थी। इसके बावजूद अब तक न तो संबंधित अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई और न ही नकली दवाओं के कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया है।
बीजेपी सरकार पर संरक्षण देने का आरोप
संगठन का कहना है कि यह पूरा मामला बीजेपी सरकार के संरक्षण को दर्शाता है, जिसमें दोषी अधिकारियों और दवा माफियाओं को बचाया जा रहा है।
नकली दवाओं से जनता की सेहत पर खतरा
NSUI नेताओं ने कहा कि नकली दवाओं का कारोबार सीधे आम जनता की सेहत से जुड़ा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ही अगर इसमें शामिल होंगे तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
यह प्रदर्शन NSUI रायपुर जिला अध्यक्ष शांतनु झा के नेतृत्व में किया गया। झा ने बताया अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।